Special Mutton kaleji recipe:मटन कलेजी रेसिपी बनाने का आसान तरीका

मटन कलेजी बहुत ही स्वादिष्ट व मजेदार Recipe है. कलेजी का स्वाद लाजवाब होता है. कलेजी की यह रेसिपी बनाने के लिए ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं. हम आज मटन कलेजी रेसिपी इन हिंदी में बहुत ही सरल और आसान तरीकों से बनाने वाले हैं. यह रेसिपी बहुत ही कम वक्त में बनकर तैयार हो जाती है.

इस रेसिपी को रमजान के मौके पर सहेरी में बना कर खा सकते हैं. अगर मेहमानों के लिए आप नॉन वेज रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो यह रेसिपी बहुत ही शानदार रेसिपी है. आप यह रेसिपी मेहमानों को बनाकर खिला सकते हैं.

अगर आपको ये लज़ीज़ मटन कलेजी का  पकवान पसंद आया हो तो आप इस रेसिपी को अपने दोस्तों और चाहने वालो में शेयर जरूर करे. ऐसे ही रेसिपी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Indian Pakwan को जरूर Subscribe करे।




तो चलिए देर ना करते हुए मटन कलेजी की रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं

 

आवश्यक सामग्री

 

कलेजी  –    500 gm

प्याज़  –  २ बारीक़ कटे हुए

टमाटर  – २ बारीक़ कटे हुए

अदरक-लहसुन पेस्ट – १  चम्मच

तेल-२ चम्मच

दही -१ कप

हल्दी पाउडर – १ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – १ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

गरम-मसाला -१ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर – १ छोटी  चम्मच

हरा धनिया – थोड़ासा

इलायची -४

लवंग – ४-५

दालचीनी – १ टुकड़ा

जीरा –  १  छोटी चम्मच

तेज़पत्ता – १

काली मिर्च – ७-८

Special Mutton kaleji recipe:मटन कलेजी रेसिपी बनाने का आसान तरीका

मटन कलेजी बहुत ही स्वादिष्ट व मजेदार Recipe है. कलेजी का स्वाद लाजवाब होता है. कलेजी की यह रेसिपी बनाने के लिए ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं.

Type: Non Vegetarian

Cuisine: Indian

Keywords: Mutton kaleji, kaleji, Bakra Eid Special,

Recipe Yield: 4

Calories: 200

Preparation Time: PT10M

Cooking Time: PT20M

Total Time: PT30M

Recipe Ingredients:

Editor's Rating:
5

 

कलेजी बनाने का तरीका

 

कलेजी बनाने के लिए सबसे पहले कलेजी को पानी से साफ करले, साफ करने के बाद कुकर/ बर्तन में कलेजी को डाले और उसमें थोड़ी सी कटी हुई प्याज ,हल्दी पाउडर ,नमक ,1 कप पानी मिलाकर उबाले. कलेजी 4-5 मिनट में उबालकर तैयार हो जाएंगे।

-अब 1   पैन बर्तन में तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म हो जाने पर इसमें दालचीनी, तेजपत्ता, इलायची, लौंग, काली मिर्च, जीरा डालकर चटकने तक भूनें। ( मटन गुर्दा कलेजी कोरमा कैसे बनाये )

-अब इसमें प्याज डाले और सुनहरा होने तक भूनें। ( मटन पाए  कैसे बनाये )




-अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और मिक्स करते हुए 2 मिनट तक भूनें। ( मटन  कोरमा कैसे बनाये )

-अब टमाटर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और टमाटर को गलने तक पकाए। ( शाही मटन कोरमा कैसे बनाये )

-अब दही मिलाएं और सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स करते हुए 2 मिनट पकाएं।  ( मटन कीमा कैसे बनाये )

-अब कलेजी और 1 कप पानी मिलाकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। ( हैदराबादी चिकन बिरयानी कैसे बनाये )

-अब इसमें ग्रेवी के लिए थोड़ा पानी, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक डालें और 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। ( मटन कोरमा पकवान हिंदी में )

– 5 मिनट बाद गैस बंद कर दे.

तैयार है मटन कलेजी  बनकर, इसे एक बाउल में निकाले और गरमा-गरम रोटि या पराठे के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *