आलू के पकौड़े बनाना सीखे आसानी से – Aloo Pakora Recipe In Hindi

आलू के पकोड़े यह नाम तो आपने सुना ही होगा और खाया भी होगा.लेकिन क्या आप जानते हैं आलू के पकौड़े कैसे बनाते  हैं। तो चलिए थोड़ा आलू पकोड़े के बारे में जान लेते हैं। आलू के पकोड़े यह डिश रमजान के मौके पर खास बनाई जाती है। यह पकवान अलग अलग तरीकों से बनाई जाती है। पर आज हम इस पकोड़े रेसिपी को आसान तरीकों से बनाने वाले हैं। वैसे तो पकौड़े बहुत सारी चीजों से बनते हैं, जैसे मूंग दाल के पकोड़े बनाए जाते हैं, बरबट्टी दाल से पकोड़े बनाए जाते हैं, वैसे ही आज हम आलू के पकोड़े बनाने वाले है |

यह पकौड़े खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और कम वक़्त में बनकर तैयार हो जाते हैं। हम जो पकोड़े बनाने वाले हैं यह एक्स्ट्रा क्रिस्पी आलू के पकोड़े है। इसे हमने क्रिस्पी बनाने के लिए चावलों का आटा का इस्तेमाल किया है।इस आलू पकोड़े को बनाना कोई मुश्किल काम नहीं बस आपको आलू पकोड़ा रेसिपी इन हिंदी को ध्यान से स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। तो चलिए देर ना करते हुए इस रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं।

आवश्यक सामग्री

10 मध्यम साइज आलू उबले हुए

दो मध्यम साइज प्यास कटी हुई

बेसन 50 ग्राम

चावल का आटा एक कटोरी

5 हरी मिर्च कटी हुई

हल्दी पाउडर एक चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच

जीरा 1 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर एक चम्मच

हरा धनिया थोड़ा सा

तेल तलने के लिए

नमक स्वादअनुसार

आलू पकोड़े बनाने की विधि

आलू के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह पानी से धोकर मध्यम साइज में काट लें।

अब एक कुकर /बर्तन में आलू, चार गिलास पानी और थोड़ा सा नमक डालकर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट के लिए उबाले। तय समय बाद आलू को चेक कर ले कि आलू नरम हुए हैं या नहीं हमें आलू को बहुत नरम पकाना है।

अब आलू उबाल जाने पर आलू पर का छिलका उतार लें। आलू का भरता कैसे बनाये

अब एक कटोरे में सभी आलू को डालें और हाथों से आलू को अच्छी तरह चूरले/ मैश कर लें।

अब इसमें कटी हुई प्यास, हरी मिर्च कटी हुई, जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, चावल का आटा, बेसन, थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से इन सभी चीजों को मिक्स कर लें। ऐसे हरे बटाने के पकोड़े जिसे खाकर पेट भरेगा नियत नहीं 

अब एक कड़ाही या बर्तन में तेल डालकर गरम करें, तेल गर्म हो जाने पर आलू के मसाले (मिश्रण) को अपने हाथों से छोटे छोटे साइज के पकोड़े बनाकर तेल में छोड़ दे।

अब पकोड़े को तेल में छोड़ने पर एक से 2 मिनट इसे चम्मच से ना हिलाई।

2 मिनट बाद पकोड़े को चम्मच से पलटा दे और दूसरी तरफ से भी 2 से 3 मिनट तक तलें।

अब दोनों तरफ से पकोड़े फ्राई हो चुके होंगे यानी इसका कलर हल्का लाल हो चुका है तो समझिए पकोड़े बन चुके हैं।

इसे प्लेट में निकाल लें और इसी तरह बचे हुए आलू के मसाले से भी पकोड़े फ्राई कर लें।

इसे तरह सभी पकोड़े फ्राई हो जाने पर प्लेट में निकालले और इसे टमाटर सोर्स, या चटनी के साथ गरमा गरम खाये। टमाटर की चटनी कैसे बनाये

पकोड़े बनाने की टिप्स

अगर आप आलू कुकर में उबाल रहे हो तो 10-12 मिनट में अच्छी तरह उबाल जाएंगे, अगर आप आलू को बर्तन में उबाल रहे हो तो 15 से 20 मिनट तक उबालें.

आलू को हमें बहुत ज्यादा उबालना है इतना उबालना है कि जब आप आलू को हाथ से दबा रहे हो तो आलू आराम से टूट जाए।

आलू को चुरते / मैश करते वक़्त ध्यान रहे कि आलू को बारीक सॉफ्ट चुरते/मैश करना है, आलू में गांठ बाकी ना रहे।

आलू में हम चावलों का आटा डाले हैं उससे पकोड़े की रेसिपी क्रिस्पी बनेंगे।

पकौड़े तेल में डालते वक्त पकड़ो को चम्मच से 1 से 2 मिनट तक ना हिलाए नहीं तो पकौड़े तेल में टूट सकते हैं।

जब तक पकौड़े का कलर हल्का लाल ना आए तब तक पकौड़े को फ्राई करते रहे।

जब पकौड़े का कलर हल्का लाल हो जाए तब समझिए के पकोड़े अच्छे से फ्राई हो चुके हैं, अब इससे तेल से निकाले।

पकोड़े का कलर हल्का लाल आने से पकोड़े क्रिस्पी हो जाएंगे।

आलू के मसाले में डबल नमक डालते वक्त याद रहे हमने आलू को उबालते वक्त भी नमक मिलाया था पहले नमक चकले फिर नमक डालें।

तेल बहुत ज्यादा या कम ना डालें बस आप के पकोड़े तेल में डूब सके उतना ही तेल डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *