Ambade Ki Bhaji in Hindi – अंबाडे की भाजी बनाने की विधि
अंबाडे की भाजी आपने खाई हो या ना खाई हो पर ग्रामीण भागों में अंबाडे की भाजी काफी ज्यादा पसंद की सब्जी है। इस सब्जी का स्वाद थोड़ा खट्टा होने से बहुत लोग इस सब्जी को खाना पसंद करते हैं।
अगर आप इस सब्जी को बना कर खाना चाहते हैं तो अंबाडे की भाजी मार्केट में आपको मिल जाएंगी। वैसे इसे बनाने के तरीके अलग अलग है। लेकिन हम सबसे आसान तरीके से बनाने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि Ambade Ki Bhaji in Hindi में कैसे बनाएं।
अंबाडे की भाजी की आवश्यक सामग्री
अंबाडे की भाजी – 200 ग्राम
चना दाल – 50 ग्राम
जीरा 1 छोटी चम्मच
प्याज – 1 कटा हुआ
तेल एक चम्मच
लहसुन की कली 8 कटी हुई
हरी मिर्च 6
नमक स्वाद अनुसार
अंबाडे की भाजी बनाने की विधि
– अंबाडे की भाजी बनाने के लिए सबसे पहले भाजी को बारीक काट लें। अब भाजी बनाने से एक-दो घंटे पहले चना दाल को पानी में भीगने के लिए रख दें। मिर्च को खलबत्ते में बारीक कुटले।
– अब गंज में तेल डालकर गर्म करें, तेल गरम हो जाए तब जीरा डालकर तड़कने तक भूनें। अब कटा हुआ लहसुन और कटी हुई प्याज डालकर 2 मिनट के लिए भूनें।
– अब कटी हुई हरी मिर्च का थेसा मिलाए और 2 मिनट तक भूनें। अब अंबाडे की भाजी धोकर डाले और एक चम्मच से मिला दे। अब ढक्कन लगाके 5 मिनट तक पकाएं। (इस तरीके से मेथी की भाजी गोश्त बनाएंगे तो आप कहेंगे वाह)
– अब ढक्कन खोले और स्वादानुसार नमक और भीगी हुई चना दाल डाले और मिला दे। अब और 5 मिनट के लिए पकाएं। अब गैस बंद कर दें और अंबाडे की भाजी को रोटी या पूरी के साथ परोसें।