Rodge Recipe in Hindi : रोडगे बनाने का तरीका

ग्रामीण भागों में खास मौके पर रोडगे बनाकर खाए जाते हैं। रोडगे को तुवर दाल के साथ खाया जाता है। इसे उत्तर प्रदेश, बिहार में बाटी के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में रोडगे दाल बड़े शौक से खाते हैं, बस इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम है। 

अगर अब रोडगे Rodge बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको घर पर रोडगे रेसिपी कैसे बनाएं बताने वाले हैं। रोडगे की रेसिपी Rodge Ki Recipe को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। जैसे, रोडगे को पानी में उबालकर और ग्रामीण भागों में 20 25 या उससे ज्यादा लोगों के लिए बनाते हैं तो गोबरी की भट्टी में बनाते हैं। आज हम घर पर ही रोडगे को ओवन में बनाएंगे। इस तरीके से बने हुए रोडगे भी भट्टी में बनाए हुए रोडगे – Rodge Recipe की तरह स्वादिष्ट होते हैं। तो चलिए ओवन में रोडगे  बनाने की विधि जान लेते हैं।



रोडगे बनाने की सामग्री 

गेहूं का आटा 1 किलो (कुरकुरा आटा)

अजवाइन एक चम्मच 

गुनगुने पानी 1 लीटर 

स्वाद अनुसार नमक 

घी चार चम्मच 

तेल दो चम्मच 

रोडगे की रेसिपी बनाने की विधि 


रोडगे बनाने के लिए गेहू का कुरकुरा आटा ले। अब आटे में स्वादानुसार नमक और अजवाइन डालकर मिला लें, इसे अच्छी तरह आटा और अजवाइन को मिलाएं। 

अब गुनगुना पानी डालें और ठीक उसी तरह जैसे रोटी बनाने के लिए आटा गुंदते हैं उसी तरह इसे भी गूंदले। आटा कड़क गुंदे जैसे, रोटी का आटा जितना नरम होता है उससे थोड़ा कड़क आटा गुंदना है।




अब आटा गुंदना हो चुका हो तब आधा घंटे के लिए आटा फूलने के लिए रख दें । आधा घंटे बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगा कर एक बार और गुंदले। 

अब आटे का बड़ा सा पेड़ा तोड़कर हाथों से गोल आकार में बना ले। ठीक इसी तरह सभी आटे के गोल पेड़े बना ले। अब पेड़े को ओवन में रखें और ढक्कन बंद करके 15 मिनट तक पकाएं। 

तय समय बाद ओवन खोलें और रोडगे को पलटा के 15 मिनट और पकाले। रोडगे  को ओवन में चार पांच बार पलटा कर सेक लेना है। जब रोडगे पर हल्का लाल दाग आ जाए तब ओवन से बाहर निकाले और कपड़े पर ठंडा होने के लिए रख दें। 

अब आप रोडगे को घी में भीगा सकते हैं। रोडगे बनकर तैयार है। इसे तुवर-दाल के साथ सर्व करें साथ ही पुदीने की चटनी भी रख सकते हैं। पुदीना चटनी से दाल रोडगे का स्वाद दुगना हो जाएगा। (तुवर दाल बनाने का बड़ा ही सरल तरीका ये है)

आपको यह रेसिपी अच्छी लगे हो तो इस रेसिपी को दोस्तों में या परिवार वालों में शेयर जरूर करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए नीचे बटन दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *