चिकन पराठा बनाना सीखे | Chicken Keema Paratha Recipe In Hindi

पराठा के शौकीन लोग भारत में लाखों-करोड़ों मिल जाएंगे, अगर आप भी पराठे के शौकीन है तो आज ही चिकन कीमा पराठा बनाकर खाए। शायद आप सोच रहे होंगे कि क्या चिकन कीमें का भी पराठा होता है? चिकन कीमा पराठे का स्वाद कैसा होता है? चिकन पराठा कैसे बनाया जाता है? तो आज आपको इन सवालों के जवाब मिल जाएंगे, आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। 

 

चिकन पराठे को बिना हड्डी वाला चिकन को बारीक कूटकर बनाया जाता है। वैसे खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं चिकन का पराठा. अगर आप नॉन वेजिटेरियन है और चिकन खाना पसंद करते हैं तो इस नॉनवेज पराठा चिकन पराठा जरूर पसंद आएगा।

 

इस विधि को फॉलो करके आप चिकन पराठा बनाते हो तो पराठा बेहद स्वादिस्ट और खुशबूदार बनेगा। बस इसमें थोड़े से मसालों का इस्तेमाल करना होगा। इसके इस्तेमाल से पराठे में चिकन की स्मेल नहीं आएंगी और जब चिकन के पराठे बनकर तैयार होंगे तो बच्चे से लेकर बड़े भी चाव से खाएंगे।



आवश्यक सामग्री 

चिकन कीमा 250 ग्राम 

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई )

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच 

हल्दी पाउडर एक छोटी चम्मच 

१ मध्यम साइज प्याज़ 

गहु का आटा एक कटोरी 

जीरा पाउडर १ चम्मच 

धनिया पाउडर एक चम्मच 

अदरक लहसुन का पेस्ट 

तेल 2 बड़े चम्मच 

स्वादानुसार नमक

हरा धनिया पत्ती थोड़ा सा 

विधि 

1). चिकन पराठा बनाने के लिए सबसे पहले चिकन कीमें को तीन बार पानी से धो लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। प्याज डालकर नरम होने तक भूनें।




2). अब अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं।अब चिकन कीमा डालें और 1 मिनट चम्मच से मिलाते हुए पकाएं। अब गरम मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और सभी सामग्री को 2 मिनट भूनकर पकाए। (गैस की आंच धीमी ही रखे )

3). सामग्री भुनने के बाद एक कटोरी पानी और स्वादानुसार नमक मिलाएं और पैन को ढककर 5 मिनट तक पकाएं या चिकन नरम हो जाए और सारा पानी सूख जाए तब तक पकाएं। 

 

4). चिकन का पानी सूख चुका हो तब हरा धनिया मिलाकर 1 मिनट भूनें। अब गैस बंद कर दें और चिकन कीमा मसाले को ठंडा होने दें।




5). अब एक बाउल में गेहूं का आटा में स्वादानुसार नमक मिलाकर नरम मुलायम गुंदले। अब लोई बनाकर रोटी के आकार में बेले। रोटी पर एक बड़ा चम्मच चिकन कीमा मसाले की स्टफिंग भरकर बंद कर दे। अब पराठा आकर में बेले। 

6). मध्यम आंच पर तवा गर्म करें। पराठा डाले और दोनों तरफ से तेल लगाकर सेके। ठीक इसी तरह सभी पराठा स्टफिंग भरकर सेकले

7). चिकन पराठा तैयार है। इसे दही, इमली की चटनी या आपके मनपसंद व्यंजन के साथ गरमागरम परोसें और खाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *