हरे मटर के पराठे बनाने का तरीका ये है – Matar Ka Paratha In Hindi

पराठे तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं, मटर का पराठे भी बनाया जाता है। जी हां हम आपको हरे मटर के पराठे बनाने का तरीका बताएंगे, मटर के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। 

 

अगर आप सुबह के नाश्ते में पौष्टिक बनाने की सोच रहे होंगे तो अभी मटर के पराठे बनाने की विधि पता करें और नाश्ते में बच्चों के लिए मटर का पराठे बनाइए। 

 

बटाने की फली बाजार में सर्दियों के मौसम में बिकने आती है। अब आप भी इन सर्दियों के मौसम में बटाने की फली दानों से स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते के तौर पर मटर पराठा बनाकर तैयार करें। तो चलिए  Matar ke Parathe बनाना शुरू करते हैं।



आवश्यक सामग्री 

हरे मटर के दाने एक कटोरी 

गेहूं का आटा एक कटोरी

स्वादानुसार नमक

तेल 2 बड़े चम्मच 

देसी घी – एक चम्मच 

जीरा – १ एक चम्मच 

१ मधयम साइज प्याज़ 

हरी मिर्ची – ४ 

हल्दी पाउडर एक चम्मच 

धनिया पाउडर एक चम्मच

हरा धनिया थोडासा 

जीरा पाउडर – १ चम्मच 

गरम मसाला एक चम्मच 

विधि


मटर के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले बटाने की फल्ली से दाने निकाले और इसे पानी से धोलें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें, गरम तेल में जीरा, कटी हुई प्याज डालकर प्याज को नरम होने तक भुने । 

अब प्याज भून हो चुकी हो तब हरे मटर के दाने मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं, 1 मिनट बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल कर चम्मच से मिक्स करते हुए मटर के दानों पर दाग पड़ने तक पकाए। दानो पर दाग पड़े तब हरा धनिया मिलाएं और मिक्स कर दे।

अब इस दाने के मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार करलें। (ध्यान रहे हमें पेस्ट बनाते समय पानी नहीं मिलाना है)




अब बड़े कटोरे में गेंहू का आटा में नमक, एक चम्मच तेल डालकर हाथों से मिक्स कर ले। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम डोह तैयार करले। (सेहत के लिए फायदेमंद पराठा ये है ) 

अब आटे की लोई तोड़कर हाथों पर गोल पेड़ा बनाएं।अब गोल आकर में बेले और मटर के पेस्ट की स्टफिंग भरकर रोटी का मुंह बंद कर दे। अब मध्यम आकार में थोड़ा सा मोटा पराठा बनाएं। 

अब मध्यम गैस पर तवा गर्म करें। अब पराठे को डाले और एक साइड से सेखले। अब दूसरी साइड से पलटाए और ऊपर से घी लगादे। अब पलटाकर दूसरी तरफ से भी घी लगा दे। जब दोनों तरफ से हल्के रंग के दाग पड़ जाए तब मटर के पराठे को नीचे उतारे। 

ठीक इसी तरह से सभी मटर का पराठे तैयार करके घी लगाकर सेखले। मटर के पराठे तैयार है परोसने के लिए, इस पराठे को इमली की चटनी, टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *