आम का जूस कैसे बनाएं – Aam Ka Juice Banane Ka Tarika

गर्मियों के मौसम में आम मार्केट में खूब बिकने आते हैं तब हम घर पर आम खरीद कर लाते हैं और आम को काट कर खाते हैं या आम का रस बनाकर रोटी, पराठा के साथ खाते हैं। लेकिन हम बता रहे हैं आम का जूस बनाने का तरीका । शायद आपने पहले कभी आम का जूस पिया हो या ना भी पिया हो तो अब इस तरीके से आम का शरबत बनाएं। बड़ा ही स्वादिष्ट और रसीला आम का जूस (आम का शरबत) पीये। इस विधि को जानने के बाद किसी से पूछने की जरुरत नहीं आम का जूस कैसे बनाते है?

यह वाला शरबत एक बार पी लिया तो आम वाली कोल्डड्रिंक पीना भूल जाओगे क्योंकि घर का बना हुआ आम का जूस रसीला और मजेदार होता है। अब इन गर्मियों के मौसम में जब भी बाजार से आम लाये तो Aam Ka Juice बनाना ना भूले। इसे बनाने में ना ही ज्यादा समय लगेगा और ना ही ज्यादा सामग्री।

तो चलिए आम का जूस (Aam ka juice) बनाने की आसान विधि से आम का जूस बनाते हैं। बस थोड़ा ध्यान से इस विधि को फॉलो करें और फटाफट रसीले और ताजे आम का शरबत बनाकर पिएं। 

आवश्यक सामग्री

पके आम 1 किलो 

एक नींबू का रस 

चीनी (शक्कर) 200 ग्राम 

बर्फ के टुकड़े 

आम का जूस बनाने का तरीका

सबसे पहले आम को पानी से धो लें। अब छिलका निकाल कर आम के टुकड़े बना ले और गुठली को अलग कर दे। अब मिक्सर ग्राइंडर में आम के टुकड़े और शक्कर (चीनी) डालें और मिक्सर घुमा ले। (शरीर ही नहीं दिल दिमाग को ठंडा कर देगा ये शरबत)

अब आम का पेस्ट तैयार हो चुका है। अब इसमें नींबू का रस, बर्फ के टुकड़े और एक गिलास पानी डालकर एक बार मिक्सर और घुमले। अब ग्राइंडर में से आम का शरबत को खूबसूरत ग्लास में निकालें।

तैयार हो चुका है आम का जूस परोसने के लिए। मजेदार आम का शरबत को परिवार में या मेहमानों में परोसे। (धुप लगी हो तो कैरी का पाना पिए)

टिप्स

किसी भी शरबत (जूस) का मजा बढ़ाने के लिए अच्छे और खूबसूरत ग्लास में सर्व करना बहुत जरूरी है। हमने यहां कुछ गिलास बताए हैं। आप जरूर चेक करें और पसंद आए तो खरीद भी सकते हैं. Click Here to Buy Now.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *