गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी | Gobi Manchurian in Hindi

आपने रेस्टोरेंट जाकर मंचूरियन तो बहुत खाए होंगे लेकिन, आज हम गोभी मंचूरियन रेसिपी बनाने वाले हैं। शायद आपने इस रेसिपी का नाम कहीं सुना होगा, लेकिन अब आप भी इस विधि से Gobi manchurian बना कर खा सकते हैं। अगर आप गोभी के मंचूरियन एक बार खाओगे तो हमेशा इसे खाने का मन करेगा। 

इसे बनाना बहुत आसान है और कम समय में मजेदार गोभी मंचूरियन बना कर तैयार हो जाते है। वैसे खाने में ये Gobi fry – Gobi 65 की तरह ही है, बस इसमें मसाले का तड़का लगाया जाता है। तो चलिए जल्दी से गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी पता करते हैं.

आवश्यक सामग्री

फूल गोभी 250 ग्राम 

मैदा एक कटोरी 

मक्के का आटा एक कटोरी 

गरम मसाला 1 चम्मच 

सोया सॉस एक चम्मच 

टोमेटो सॉस १ चम्मच  

हरा धनिया थोड़ा सा

रेड चिली सॉस एक चम्मच 

तेल 500 ग्राम 

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच 

हरी प्याज एक कप 

अदरक लहसुन का पेस्ट एक चम्मच 

1 प्याज़ कटी हुई

विधि

फूल गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले फूल गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें (जितनी आप साइज रखना चाहते हैं)। अब अलग कटोरा ले और इसमें मैदा, मक्का आटा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर घोल बना लें.

अब गोभी को धोकर घोल में मिला दें। अब कढ़ाई में तेल डालकर कड़क गर्म करें और फिर गरम तेल में एक-एक करके गोभी के टुकड़े को फ्राई कर ले। गोभी को 1-2 मिनट ही फ्राई करना है, इतने समय में गोभी का कलर भी अच्छा आता है। गोबी फ्राई हो चुकी है अब गोबी मंचूरियन की ग्रेवी तैयार करते है।

इसे भी पढ़े:

लहसुन फ्राई बनाने का ये है आसान तरीका, अभी पढ़े

धुप की लू लगी हो तो कैरी का पाना पिए, ये है तरीका

गोभी के पराठे बनाने की आसान विधि क्या है 

ऐसे बनाओगे आलू गोभी की सब्जी तो सभी पूछेंगे कैसे बनाई 

अब दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें और अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाकर 1 मिनट भूनें।  फिर कटी हुई प्याज डालें और हल्का नरम होने तक पकाएं, जब प्याज़ नरम हो जाए तब सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट पकाएं।

तय समय बाद एक छोटी चम्मच मक्के का आटा डालें और जरूरत के अनुसार पानी, नमक डालकर ग्रेवी गाढ़ी बनने तक भूने। हमें गोभी मंचूरियन की ग्रेवी गाढ़ी ही चाहिए, इसे 1 मिनट पकाएं।

अब तली हुई गोबी को इस ग्रेवी में डाले और गोभी को मसालों में मिलाते हुए 1 मिनट पकाएं। अब हरा धनिया और हरी प्याज डालकर 1 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। अब गैस बंद कर दें और इसे परोसने वाले बर्तन में निकालें। तैयार है गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी इसे गरमा-गरम अपनी फैमिली और बच्चों में परोसे और खाए।

इसे भी जरूर पढ़े:

होटल वाले नाश्ते का रस्सा कैसे बनाते है 

सब्जी में नमक ज्यादा हो जाये तो इन 5 तरीको से ठीक करे 

सब्जी में मिर्च ज्यादा हो जाये तो अपने ये तरीके 

इन तरीको से पहचाने तरबूज़ मीठा है या फीका 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *