Lahsun Fry बनाने की ये है आसान विधि
अगर आप तला हुआ खाने के शौकीन है तो लहसुन फ्राय आपको जरूर पसंद आएगा। आज हम आपको लहसुन फ्राय बनाने की आसान विधि बताएंगे और आप इस विधि से Lahsun Fry बनाते हो तो ये तला हुआ लहसुन की रेसिपी आपको और आपके घर वालों को जरूर पसंद आएंगी।
Lahsun fry रेसिपी को खास सर्दियों के मौसम में खाते हो तो बड़ा ही मजा आएगा, क्योंकि बरसात के दिनों कुछ चटपटा या तला हुआ खाने का मन करता है। वैसे भी लहसुन खाने के फायदे भी बहुत है और बरसात या सर्दी के मौसम में शरीर को गर्मी की जरूरत होती है।
तो चलिए (Lahsun Fry) लहसुन फ्राई बनाने की विधि How to make Garlic Fry आसान शब्दों में पता करते हैं। इस रेसिपी को लहसुन फ्राय के अलावा लहसुन चटकारा भी कहते हैं।
लहसुन फ्राई की आवश्यक सामग्री
1) लहसुन की कलियां 250 ग्राम
2) तेल 500 ग्राम (तलने के लिए)
3) हल्दी पाउडर एक चम्मच
4) लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
5) स्वाद अनुसार नमक
लहसुन फ्राई बनाने की विधि
Lahsun Fry बनाने के लिए पहले कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब लहसुन की कलियां डालकर 1-2 मिनट के लिए फ्राई कर ले। लहसुन का कलर बदलने का इंतजार ना करें।
अब जब Lahsun Fry हो जाए तब कटोरे में निकाले और इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करले।
इसे भी पढ़े :
मार्केट जैसी तली हुई चना दाल कैसे बनाए
घर पर चावल से मुरमुरे कैसे बनाए
ये है चिकन फ्राई बनाने की विधि
तैयार हो चुका है Lahsun fry सर्व करने के लिए, इसे ठंडा होने पर आनंद के साथ खाए।