दही गोभी बनाने की विधि ये है || Dahi Gobhi In Hindi

पिछले कुछ दिनों से दही गोभी ट्रेंडिंग में चल रही है इसका कारण है इसका गजब और चटके वाला स्वाद। अब तो दही गोभी रेसिपी को ढाबों पर भी बनाया जा रहा है लेकिन आज हम आपको घर पर ही दही गोभी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं ताकि आपको ढाबे पर ना जाकर, घर पर ही अपने परिवार के साथ बनाकर खा सके। 

 

आप सोच रहे होंगे कि दही वाली गोभी का स्वाद खट्टा होता होगा तो ऐसा नहीं है। दही गोभी रेसिपी में खट्टा दही नहीं, बल्कि फ्रेश दही का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद ज्यादा अच्छा आता है। इस रेसिपी को बनाना कोई मुश्किल काम नहीं बल्कि कुछ ही मिनट में इसे बनाया जा सकता है। बस आप ध्यान से “दही गोभी बनाने की विधि” पढ़े।


तो चलिए आज हम दही वाली गोभी की रेसिपी बनाना शुरू करते हैं। हमें उम्मीद है आपको यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी। 

 

दही गोभी की सामग्री 

फूलगोभी – 400 ग्राम 

दही – 1 कटोरी 

प्याज का पेस्ट 1 चम्मच 

अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच 

टमाटर प्यूरी – 1 कटोरी

हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1 एक चम्मच 

जीरा – 1 छोटी चम्मच 

तेज़पत्ता – 1

दालचीनी – 2 तुकडे 

कालीमिर्च 8-10 

लवंग 8-10 

तेल 2 बड़े चम्मच 

हरा धनिया – 1 कप 

नमक स्वादानुसार 

दही गोभी बनाने की विधि 

सबसे पहले फूल गोभी को मीडियम टुकड़ों में काटकर पानी से धो लें। अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें, तेल गरम हो जाए तब गोभी डालकर 1 मिनट कलर बदलने तक फ्राई कर ले। गोभी फ्राई हो चुकी हो तब गोभी को पैन से निकाल कर प्लेट में रख दें। (गोभी फ्राई बनाने का ये है परफेक्ट तरीका)


अब इसी पैन में सब्जी बनाने के लिए तेल डाले और तेल के गर्म होते ही जीरा, काली मिर्च, तेजपत्ता, लवंग, दालचीनी मिलाकर भुनले। अब प्याज का पेस्ट मिलाएं और 1 मिनट पकाएं। अब अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं और 1- 2 मिनट सभी मसालों को मीडियम आंच पर चम्मच से चलाते हुए पकाएं। 

अब टमाटर प्यूरी और साथ ही मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाए और मसालों से तेल छूटने तक पकाए। मसालों से तेल छूट जाए तब गैस आंच को धीमी करें और दही मिला दे। अब दही को चलाते हुए 2 मिनट पकाए ताकि दही और मसाले आपस में मिल जाए। (ढाबे वाली आलू गोभी की सब्जी)


तय समय बाद तली हुई गोभी को डालकर मिलाएं। गोभी को 1 मिनट मसालों में भूनें और फिर नमक मिलाकर पैन को कवर कर दे। अब गोभी को 10 – 15 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं और अब पैन खोलकर गोभी को चेक करे। गोभी गल चुकी हो तब हरा धनिया डालकर मिलादे। (गोभी मंचूरियन कैसे बनाते है)

तैयार हो चुकी है दही वाली गोभी परोसने के लिए, इसे गरमा गरम पराठे और साथ ही दही मिर्च, अचार के साथ खाए। (सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो अपनाए ये 5 टिप्स)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *