कलाकंद बनाने का तरीका – Kalakand Recipe In Hindi

आपका मन कुछ मीठा खाने का करे तो कलाकंद बनाकर खा सकते हैं। यह मिठाई भारत की मशहूर रेसिपी है और फेमस मिठाई वाले दुकान पर आसानी से मिल जाती है। इसे सबसे ज्यादा राजस्थान और गुजरात राज्य में बनाया जाता है। कुछ लोगों की पसंदीदा मिठाई कलाकंद है और कुछ लोग इसे मिल्क केक के नाम से भी जानते हैं।

कलाकंद को मिल्क केक इसलिए कहते हैं कि यह दूध और पनीर से बनाई जाती है। इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही बेहतर होते हैं, शायद इसी वजह से कलाकंद मशहूर है। अब तो इंडिया के बाहर देशों में भी कलाकंद रेसिपी पसंद की जा रही है और यह मिठाई मशहूर होती जा रही है। जब भी आपका मन कलाकंद खाने का करे तो दुकान से ना खरीद कर घर पर कलाकंद बनाएं।


आज हम कलाकंद बनाने का तरीका बता रहे हैं इस तरीके से घर पर कलाकंद बनाओगे तो बिल्कुल हलवाई जैसा ही बनेगा। इसे बनाने का तरीका अलग अलग है लेकिन हम सबसे सरल तरीके से कलाकंद बनाएंगे। जब भी आपके घर कोई खास मेहमान आए या फिर किसी का मुंह मीठा करवाना हो तो कलाकंद खिलाकर मुंह मीठा करें।

तो चलिए देर ना करते हुए कलाकंद बनाने का तरीका पता करते हैं। आप इसे स्टेप बाय स्टेप ध्यान से पढ़ें तभी घर पर इस मिठाई को स्वादिष्ट और हलवाई जैसा कलाकंद बना सकते हैं। आपको यह रेसिपी पसंद आए तो दूसरी रेसिपी बनाने का तरीका भी पढ़ सकते हैं ताकि खास अवसर पर आप अलग अलग किस्म की मिठाई बना कर परिवार वालों में परोसे और परिवार वालों के दिल पर आप छा जाए।




आवश्यक सामग्री

दूध 2 लीटर
चीनी – 1 कटोरी
इलायची पाउडर एक छोटी चम्मच
देसी घी 1 बड़ा चम्मच
कटे हुए बादाम – 1 चम्मच
कटा हुआ पिस्ता 1 चम्मच
नींबू का रस एक चम्मच

विधि

सबसे पहले दूध का छेना बनाकर तैयार करना है, छेना तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर दूध को मध्यम आंच पर उबाले। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और गुनगुने दूध में नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जाए और लगातार चलाते रहें। थोड़ी ही देर में दूध फटकार छेना तैयार हो जाएगा।




अब सूती कपड़े में फटे हुए दूध को डालकर छेना अलग कर ले। अब साफ पानी से छेना को अच्छी तरह धो लें ताकि छेना में से नींबू की खटास निकल जाए। अब छेना को हथेलियों से चूर कर मैश कर ले। (आप चाहे तो मार्किट का तैयार छेना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इस तरह घर पर छेना बनाएं)

अब दूसरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब लगातार चम्मच से चलाते हुए दूध को आधा होने तक पकाएं। जब दूध आधा हो जाए तब छेना डालकर चम्मच से चलाते रहे, थोड़ी देर में दूध सुखकर गाढ़ा बेटर तैयार होने लगेगा। (बर्तन के किनारों से चम्मच चलाते रहें ताकि दूध जले नहीं)



जब दूध का गाढा पेस्ट (बेटर) तैयार हो जाए तब चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दानेदार दूध का मिश्रण बन चुका है। अब देसी घी मिलाकर और 2 मिनट पकाएं। अब बेटर परफेक्ट बन चुका है गैस बंद कर दें और बर्तन को नीचे उतारे। (गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका ये है)

अब एक चौकोर आकार का बर्तन (टिन का ट्रैक) को घी लगाकर ग्रीस करें और दूध के मिश्रण को इसमें डाल दे। अब चम्मच से चारों तरफ मिश्रण को जमा दे। अब कटे हुए बादाम और पिस्ता इस पर डाल कर चम्मच से हल्का दबा दे ताकि मिठाई पर चिपक जाए। इसे 4 घंटे सेट होने छोड़ दे फिर तय समय बाद अपने मनचाहे टुकड़ों में काटें और परोसे। (घर पर जलेबी ऐसे बनाते है)

है ना कितना आसान कलाकंद बनाने का तरीका। तैयार कलाकंद को फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं और जब भी मन करे इसे खाने का तो फ्रीज से निकाले और मज़े से खाएं। (रुई जैसे रसगुल्ले कैसे बनाते है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *