घर पर गाढ़ा दही कैसे जमाए – Homemade Dahi Kaise Banaye

  दही से बहुत तरह की रेसिपी बनाई जाती है और जब हमें दही वाली रेसिपी बनाना होता है तब हम मार्केट से दही खरीद लाते हैं। लेकिन हम घर पर दही जमाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से नहीं बनाओगे तो मीठा और गाढ़ा दही बनेगा। एक बार आपने घर पर दही बनाना सीख लिया तो हर बार घर पर ही बनाऊंगी।

दही बनाना बहुत आसान है इस तरीके से घर पर दही जमाना सीख जाते हो तो आप किसी से नहीं पूछोगे कि घर पर दही कैसे बनाये। तो चलिए इसे बनाने की प्रोसेस जान लेते हैं, जब बन जाए तो इसे फ्रिज में रख कर कोई भी दही की रेसिपी बनाये स्वादिष्ट ही बनेगी।

आवश्यक सामग्री

1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
एक चम्मच दही (जामन के लिए)    

विधि

दही जमाने के लिए एक बर्तन में दूध डालकर एक उबाल आने तक गैस पर उबालें। जब पहला उबाल जाए तब गैस बंद कर दें और बर्तन को गैस पर से उतार दे। जब दूध गुनगुना हो जाए तब दही का जामन दूध में मिलाएं। अब जामन और दूध को चम्मच से मिला दे और बर्तन को ढक दें।

अब गर्म जगह पर इस बर्तन को ५-६ घंटे के लिए रख दें। ध्यान रखें कि दही जमने तक बर्तन हिले नहीं वरना गाढ़ा चक्केदार दही जम नहीं पाएगा। तय समय बाद बर्तन पर से ढक्कन हटा के देखे गाढ़ा दही जम चुका है। अब दही को ३-४ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें फिर इस्तेमाल करें। (घर पर शुद्ध देसी घी ऐसे बनाये)   तैयार हो चुका है गाढ़ा चक्केदार दही, इस दही से कोई भी रेसिपी बनाएं स्वादिष्ट बनेंगी और हर किसी को पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *