आटे का हलवा बनाने की विधि – Aate Ka Halwa Banane Ki Vidhi

हलवा तो बहुत तरीके का होता है। वैसे भारत में तरह-तरह के हलवे बनाए जाते हैं। कुछ हलवे बनाने में काफी सारी सामग्री खर्च होती है तो कुछ हलवा की सामग्री महंगी होती है। लेकिन आज हम बहुत कम सामग्री और बहुत सस्ती सामग्री से हलवा बनाने वाले हैं। हम कोई और नहीं बल्कि आटे का हलवा बनाने की बात कर रहे हैं।

 

इस हलवा में सिर्फ देसी घी और गेहूं का आटे का इस्तेमाल किया जाता है। देसी घी से इसकी खुशबू बहुत ही बढ़िया होती है। यह बनाने में भी आसान है क्योंकि इसे साधे तरीके से घी में भूना जाता है। जब भी मन करे हलवा खाने का और समय कम हो तो यह हलवा बना सकते हैं।




तो चलिए देर ना करते हुए आटे का हलवा बनाने की विधि पता करते हैं। आप ध्यान से पढ़े तभी खुशबूदार और स्वादिष्ट हलवा बना पाएंगे और घर के सभी सदस्य को पसंद आएगा।

 

आवश्यक सामग्री

 

गेहू का आटा १ कटोरी
देसी घी एक कटोरी
चीनी १ कटोरी
पानी दो कटोरी

 

विधि

 

सबसे पहले कढ़ाई में घी डाल कर गरम करें। जब घी गरम हो जाए तब गैस की आंच को धीमी करें और गेहूं का आटा मिला दे। अब चम्मच से लगातार मिलाते हुए पकाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक आटे का कलर हल्का लाल नहीं हो जाता।




जब आटे का कलर बदल जाए तब इसमें एक कटोरी चीनी डालकर आधे मिनट तक मिला दें। अब इसमें दो कटोरी पानी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। कुछ देर में आटे का मिश्रण कढ़ाई को छोड़ने लगेगा। (मूंग दाल का हलवा ऐसे बनाते है)

 

अब जब मिश्रण थोड़ा सख्त हो जाए तब चम्मच से अलटते पलटते हुए 2 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं। फिर गैस बंद कर दे आटे का हलवा बन चुका है। इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद परोस सकते है। (घी से भरपूर गाजर का हलवा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *