आलू का पराठा बनाने की विधि – Aloo Ka Paratha Banane Ki Vidhi

पराठे तो आपने बहुत खाए होंगे और भारत में कई तरह के परांठे बनाए जाते हैं। उनमें से काफी फेमस आलू का पराठा है। यह खाने में स्वादिष्ट होने से बहुत लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर बच्चों का मनपसंद आलू का पराठा है। इसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े भी चाव के साथ खाते हैं।

 

वैसे पराठे बहुत से होते हैं, लेकिन आलू के पराठे की बात ही कुछ और है। आज हम आलू का पराठा बनाने की विधि (Aloo ka paratha banane ki vidhi) बता रहे हैं। जब भी आपका मन नाश्ते में कुछ टेस्टी खाने का करें तब इसे बना कर खा सकते हैं। यह रेसिपी घर के सभी सदस्यों को पसंद आएंगी।




तो चलिए देर न करते हुए ही स्वादिष्ट और बच्चों को पसंद आने वाला पराठा बनाना शुरु करते है । इसे बनाने में समय और सामग्री बहुत कम लगती है, आप बस ध्यान से विधि को पढ़े।

 

आवश्यक सामग्री

 

आलू ६-५ (उबले हुए)
गेंहू का आटा २ कटोरी
हरी मिर्च – २ (कटी हुई)
हरा धनिया – १ कटोरी
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
चाट मसाला एक चम्मच
जीरा एक चम्मच
अमचूर पाउडर 1चम्मच
घी/ तेल – 2 बड़े चम्मच
स्वादानुसार नमक

 

विधि

 

सबसे पहले गेहूं के आटे में स्वाद अनुसार नमक डालकर मुलायम आटा गूंद ले। आटा गूंद जाए तब आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर बाजू में रख दें। तब तक आलू का मसाला बनाने की तैयारी करते हैं। साबुत आलू को पानी में उबालकर ठंडा होने रखें।

 

उबले हुए आलू का छिलका उतारकर हाथों से अच्छी तरह मैश कर ले। अब मैश किए हुए आलू में कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आमचूर पाउडर, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।

 

अब गंदे हुए आटे की लोई तोड़कर हाथों पर पेड़ा बनाएं और मीडियम आकार में बेले। अब आलू के मिश्रण की स्टंपिंग भरकर रोटी को किनारों से उठाते हुए बंद कर दे और पराठे के आकर में सावधानी से बेले। ध्यान रहे कि धीरे-धीरे पराठा को बेलना है वरना आलू मसाला बाहर आ सकता है।




अब गैस पर तवा गर्म होने रखें। जब तवा गरम हो जाए तब पराठा को तवे पर डाले और एक और से सेखने दे। जब एक ओर से सेख जाए, तब पलटकर दूसरी ओर से सेखे। अब पराठा को दूसरी ओर से घी या तेल लगाकर पलट दे, फिर दोनों और तेल या घी लगाकर सेके। (बच्चो के लिए पोस्टिक टमाटर के पराठे ऐसे बनाये)

 

जब दोनों ओर से पराठो पर हल्का लाल रंग का दाग आ जाए तब पराठे को नीचे उतारे। ठीक इसी तरह सभी पराठे बना कर घी या तेल लगाकर दोनों ओर से सेखे। आलू का पराठा बनकर तैयार है सर्व करने के लिए, इसे अपनी मनचाही चटनी के साथ खा सकते हैं। (गोभी के पराठे कैसे बनाते है)

 

सुझाव

 

पराठे को थोड़ा मोटा साइज में बेले, इससे पराठे का स्वाद बहुत ही बढ़िया आता है।

इसे आप देसी घी या तेल में बना सकते हैं, लेकिन देसी घी से बने हुए पराठे का स्वाद और खुशबू दोनों ही बढ़िया आती है।

इसमें हमने हरी मिर्च और मिर्च पाउडर दोनों ही डाला है। आपको ज्यादा तीखा खाना पसंद नहीं तो हरी मिर्च ना डालें।

इस पराठे का स्वाद और भी बढ़ाने के लिए आप अपनी मनचाही चटनी के साथ खा सकते हैं, जैसे इमली की चटनी, टमाटर की खट्टी चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं।

आप इसमें अपने मनचाहे अनुसार मसाले मिला सकते हैं या कोई मसाले को स्किप भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *