घी से भरपूर लौकी का हलवा इस तरह बनाएं Lauki Ka Halwa In Hindi

हलवा तो आपने बहुत खाया होगा और शायद यह आपको पसंद भी होगा। लेकिन लौकी का हलवा खाने का मजा ही कुछ और है। भारत में बहुत तरह के हलवे बनाए जाते हैं और खूब शौक से खाए जाते हैं। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपने लौकी का हलवा जरूर खाया होगा तो आपको इसका गजब का स्वाद पता ही होगा।

 

जब घर कोई खास मेहमान आने वाला होता है या घर बैठे आपको कुछ मीठे में खाने का मन करता है। तब आप इस लौकी के हलवे को बनाकर खा सकते हैं। इस हलवे का जितना बढ़िया स्वाद है, उतना ही आसान है इसे बनाने का तरीका। बस आपको परफेक्ट लौकी का हलवा बनाने का तरीका पता होना चाहिए।




तो चलिए सभी का मनपसंद लौकी का हलवा बनाना शुरू करते हैं। हमने इसे बनाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल किया है। इससे इसकी खुशबू हर किसी के मन को लुभाएंगी और स्वाद बढ़ाने के लिए खोया डाला है जो इसके स्वाद में चार चांद लगा देता है।

 

आवश्यक सामग्री

 

लौकी 500 ग्राम
चीनी १ कटोरी,
इलायची पाउडर – १ चम्मच
देसी घी 1 बड़ा चम्मच
खोया एक कटोरी
काजू 12-15 (कटे हुए)
बादाम 12-15 (कटे हुए)
किशमिश आधा कटोरी
दूध १ गिलास

 

विधि

 

सबसे पहले लौकी को पानी से धोकर इसका छिलका निकाल दें। फिर कसनी की मदद से कद्दूकस कर ले। अब हाई फ्लेम पर पैन गर्म करें और कद्दूकस की हुई लौकी को पैन में डालकर 2 मिनट चम्मच से हिलाते हुए भूनें। अब इसमें एक गिलास दूध और इलायची पाउडर मिला दे और चम्मच से मिलाते हुए पकाएं।

कुछ समय बाद दूध गाढ़ा हो कर लौकी सॉफ्ट होने लगेंगी। दूध पूरी तरह सूखने तक इसे पकाते रहें और बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें ताकि दूध और लौकी तले में जले नहीं। जब दूध सूख जाए और लौकी सॉफ्ट हो जाए तब चीनी मिला दे और दो-तीन मिनट पकाएं ताकि चीनी पिघल कर लौकी में मिल जाए। गैस की आंच मीडियम ही रखें।




चीनी पिघलने पर अब इसमें काजू, बादाम, किशमिश और एक बड़ा चम्मच घी मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। अब इसमें खोया डालकर अच्छी तरह मिला लें और पूरी तरह इस हलवे का पानी सूखने तक पकाएं। जब हलवा सूख जाए तब गैस कि आंच बंद कर दे। लौकी का हलवा बनकर तैयार है। इसे फ्रिज में रखकर हफ्ते तक खा सकते हैं। (घर पर मलाई से घी कैसे बनाये)

 

सुझाव

हमने इस हलवे में कोई कलर नहीं मिलाया है। अगर आपको कलर वाला हलवा पसंद है तो चीनी घुलने के बाद इसमें फूड कलर मिला सकते हैं। (काजू कतली कैसे बनाते है)

लौकी का हलवा में हमने खोया मिलाया है। यदि आपके पास खोया उपलब्ध ना हो तो खोया की जगह आप इसमें दूध ज्यादा मिलाएं और पकाए।

ड्राई फ्रूट में कुछ चीजें कम हो तो इसमें आप खरबूज़ का बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *