दही वडा बनाना है बहोत आसान – Dahi Vada Recipe In Hindi

दही वडा एक भारत की मशहूर और स्वादिष्ट रेसिपी है, इसे भारत की स्ट्रीट फूड भी कहा जाता है। भारत के कई राज्यों में इसे शौक से खाया जाता है और रोड साइड ठेले पर आसानी से मिल जाती है। यदि आपने दही वडा खाया है तो आपको इसके स्वाद के बारे में पता ही होगा, लेकिन आज हम इसे घर पर बनाना देखेंगे।

दही वडा को दही भल्ले भी कहते हैं। इसे उड़द दाल से बनाया जाता है, उड़द दाल को कुछ देर पहले पानी में फूलने के लिए भिगोया जाता है। फिर दाल को मिक्सर में पीस कर मिश्रण को हाथ से फेटा जाता है। अब इसे तेल में फ्राई करने के बाद इसे पानी में डुबो दिया जाता है ताकि पानी में फुल सके। जब यह अपने आकार में दुगने हो जाए तब इस पर दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डाल कर जो स्वाद आता है हर किसी के मुंह में पानी आ जाए।

तो चलिए देर न करते हुए इसे बनाने का आसान तरीका पता करते हैं। यदि आपने हमारी इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ लिया तो दही भल्ले बनाने का तरीका बहुत आसान है। जब भी आपका मन दही वड़े खाने का करे तब आपको बाहर जाकर खाने की जरूरत नहीं। घर पर ही बना कर अपने परिवार वालों के साथ खा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

उड़द की दाल १ कप
1 इंच अदरक का टुकड़ा
हरी मिर्च 2 (कटी हुई)
तेल 500 ग्राम (तलने के लिए)
स्वादानुसार नमक
गाढ़ा दही 2 कप
इमली की चटनी 1 कटोरी
हरी चटनी 1 कटोरी
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
भुना जीरा पाउडर 1 चम्मच
चीनी 1 चम्मच
पिसा काला नमक 1 चम्मच

दही वडा बनाने का तरीका

दही वडे बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को पानी से धो लीजिए और एक बड़े कटोरे में पानी डाल कर डाल कर 2 घंटे भीगने रख दीजिए। 2 घंटे बाद दाल फूल चुकी होंगी। दाल में से अतिरिक्त पानी निकाल दे। अब मिक्सर पॉट में उड़द दाल डाले और साथ ही स्वादानुसार नमक, अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

अब इस मिश्रण को कटोरे में निकालें और हाथों से इसे ५-7 मिनट तक फेटना है। इसे तब तक फेटे जब तक कि इसका लाइट कलर नहीं आ जाता और यह मिश्रण हल्का नहीं हो जाता। जब आपको लगे कि मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो चुका है, तब इसे बाजू में रख दें। अब हम इसे तेल में तलने की तैयारी शुरू करते हैं।

वड़े को तलने के लिए एक कढ़ाई में 500 ग्राम तेल डालकर हाई फ्लैम पर गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तब आंच को मीडियम करें और एक चम्मच मिश्रण लेकर तेल में डाले। आप एक साथ ४-५ वडे तल सकते हैं। अब इसे चम्मच से अलट पलट करते हुए सुनहरा कलर आने तक फ्राई करें।

जब इसका कलर सुनहरा आ जाए तब एक बड़े कटोरे में पानी लेकर इस पानी में वडो को डुबो दें और 10 मिनट पानी में रहने दे। ठीक इसी तरह सभी मिश्रण से वडे तले और पानी में डुबो दे। 10 मिनट बाद वडे अपने आकार में दुगने हो चुके होंगे। तब एक वडे को हथेलियों के बीच में रखकर हल्का दबाकर इसमें का अतिरिक्त पानी निकाल दे।

सभी वडो का पानी निकालने पर वडे तैयार है सर्व करने के लिए। अब हम दही को तैयार कर लेते हैं। गाढ़ा वाला दही को एक कपड़े पर डाले और पोटली बना लें। अब इस पोटली को हल्का दबाकर दही में का पानी निकाल ले। जब दही में पानी बिल्कुल भी बाकी ना रहे तब दही को मिक्सर पॉट में डाले।

दही के साथ एक चम्मच चीनी मिलाकर मिक्सर को थोड़ा सा घुमा ले। यदि दही बहुत सख्त हो तो आप थोड़ा सा दही में पानी मिला सकते हैं। अब दही और वडा दोनों ही तैयार है। अब परोसने वाली प्लेट में ३-4 वडे ले और वड़े के ऊपर २-3 चम्मच दही डालें। अब इमली की चटनी और हरी चटनी फैलाते हुए डाले। अब इस पर भुना जीरा पाउडर, काला नमक और मिर्च पाउडर को छिड़के। दही वड़ा खाने के लिए तैयार है। (इमली की चटनी कैसे बनाते है?)

सुझाव

गुजराती और महाराष्ट्रीय तरीके में दही में चीनी मिलाई जाती है। लेकिन आपको मीठा स्वाद पसंद नहीं तो आप चीनी को स्कीप करें। हरी चटनी बनाने का आसान तरीका

वडे को तलते समय मीडियम आंच रखें। यदि आप इसे हाई फ्लैम पर तलते हैं तो वडे ऊपर से सुनहरे हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे। यदि आप इसे धीमी आंच पर तलते हो तो ज्यादा तेल सोखेंगे ।

जब आप पानी में वडे को डाले तब वडे पूरी तरह पानी में डूब जाना चाहिए ताकि वडे सही तरीके से पानी सोक सके।

आप इस रेसिपी को मूंग दाल और उड़द दाल दोनों को मिक्स करके भी बना सकते हैं। यदि आप इसे मिक्स ना करना चाहे तो सिर्फ मूंग दाल या फिर उड़द दाल से भी बना सकते हैं।

बेहतर स्वाद के लिए दही को ठंडा करने से इसका स्वाद अच्छा आता है। इसे परोसने से पहले आप दही को फ्रिज में रखें, फिर परोसे सकते हैं।

जब वडो को पानी से बाहर निकालें तब हथेली पर बहुत ज्यादा जोर से ना दबाए। हल्के हाथ से दबा कर पानी निकालना है। तभी दही वडा का स्वाद अच्छा आएगा और वडे नरम और स्पंजी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *