ये है फिश करी बनाने का इंडियन तरीका – Fish Curry In Hindi

खाने में मछली की सभी डिशेस स्वादिष्ट बनती है और फिश करी का स्वाद तो आप जानते ही होंगे। यह रेसिपी बंगाल राज्य में बहुत ही फेमस है और भारत के कई राज्यों में और रेस्टोरेंट पर मछली करी आसानी से मिल जाती है। यदि आप खाने के शौकीन है तो आपने फिश की डिशेस जरूर खाई होंगी।

आज हम फिश करी बनाने का तरीका इंडियन स्टाइल में बताने जा रहे हैं। यदि आप हमारे बताए गए तरीके से इस रेसिपी को बनाओगे तो तीखी, स्वादिष्ट और चटपटी करी बनेगी। तो चलिए देर ना करते हुए रेसिपी बनाना शुरू करते हैं। आप ध्यान से इस रेसिपी को पढ़ें तभी स्वादिष्ट और चटकेदार और पौष्टिक सब्जी बन पाएंगी।

फिश करी की आवश्यक सामग्री

फिश – 250 ग्राम
प्याज़ 1 कटी हुई
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी – १ कप
हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरा १ छोटी चम्मच
तेज़पत्ता १
तेल – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया पट्टी १ कप
नमक स्वादानुसार

विधि : How To Make Fish Curry

सबसे पहले मछली को अच्छी तरह पानी से धो लें। फिर इसमें हल्दी, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक लगाकर 10 मिनट के लिए बाजू में रख दे। 10 मिनट बाद पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने रखें। तेल के गर्म हो जाने पर फिश को डालकर फ्राई होने दे।

2 मिनट अलत पलट करते हुए फिश के पीसेस को फ्राई होने दें। जब इसका कलर हल्का सुनहरा हो जाए तब मछली के पीसेस को प्लेट में निकाल कर अलग रख दें। अब उसी पैन में एक चम्मच तेल और मिलाएं और मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल के गर्म होते ही इस में जीरा और तेज पत्ता डालकर चटकने तक भूने।

इसे भी पढ़ सकते है

जीरा के चटकते ही कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। प्याज़ नरम हो जाए तब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट मिलाते हुए पकाएं। अब इसमें टमाटर प्यूरी, नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिला दें और तब तक पकाएं जब तक कि तेल मसाले से अलग ना हो जाए।

जब तेल किनारों से दिखाई दे तब ग्रेवी के लिए 1 गिलास पानी मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार नमक और हरा धनिया पत्ती डालकर मिला दें। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तब तली हुई मछली के पीसेस डालकर मिला दें।

अब गैस की आंच धीमी करें और 5 मिनट पकने दें ताकि ग्रेवी थोड़ी गाड़ी हो सके। अब गैस बंद कर दे फिश करी बनकर तैयार है परोसने के लिए इसे गरमा गरम रोटी, जीरा चावल या पराठा के साथ परोस सकते हैं।

सुझाव

पानी जरूरत से ज्यादा ना मिलाये और कम भी नहीं होना चाहिए। इस रेसिपी में ग्रेवी मीडियम ही रहती है।

इसे आप किसी भी तेल में बना सकते हैं या फिर सरसों के तेल में भी बना सकते हैं।

फिश को धोने के बाद पीसेस पर नींबू जरूर लगाएं। ऐसा करने से फिश के पीस में स्मेल नहीं आएंगी।

हमने इसमें गरम मसाला नहीं डाला है। यदि आप चाहें तो इसमें ग्रेवी के लिए पानी मिलाने के बाद गरम मसाला पाउडर डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *