जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा ऐसे बनाये – Jalebi Fafda Recipe in Hindi

जलेबी फाफड़ा यह गुजराती स्नैक्स है जो पूरे गुजरात में शौक से खाया जाता है। फाफड़ा को बेसन से बनाया जाता है और फाफड़ा तैयार होने के बाद इसे जलेबी या चटनी इत्यादि अपनी मनचाही चीजों के साथ परोसा जाता है। फाफड़ा रेसिपी यह बीते कुछ दिनों से ज्यादा ही प्रसिद्ध हो चुकी है।

जेठालाल की तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल तो आप देखते ही होंगे। अगर हां तो आपने जेठालाल के मुंह से कई बार जलेबी फाफड़ा का नाम सुना होगा। जेठालाल को Jalebi fafda खाना बहुत पसंद है और इसका नाम सुनते ही जेठालाल गड़ा के मुंह में पानी आ जाता है।

आज हम जेठालाल के पसंद का जलेबी फाफड़ा घर पर बनाएंगे। अगर आप गुजराती है और अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं तो दुकान से jalebi fafda मंगवाते होंगे, लेकिन घर पर बना फाफड़ा मार्किट से कहीं ज्यादा अच्छा होता है। तो देर किस बात की आज ही फाफड़ा जलेबी घर पर बनाएं।

तो चलिए देर ना करते हुए जलेबी फाफड़ा Jalebi fafda recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप ध्यान से बनाने की विधि को पड़े तभी यह स्वादिष्ट फाफड़ा रेसिपी बन पाएंगी।

आवश्यक सामग्री

बेसन 300 ग्राम
अजवाइन 1 चम्मच
खाने का सोडा 1 चम्मच
तलने के लिए तेल 1 किलो
स्वादानुसार नमक

तरीका

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन को छान कर डाले। आप बेसन में अजवाइन, स्वादानुसार नमक और खाने का सोडा डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर ले। मिक्स हो जाए तब इस मिश्रण में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर हाथों से 2 मिनट अच्छी तरह मिक्स करें। 2 मिनट बाद बेसन में नमी आ चुकी होंगी और हाथों में लड्डू बन रहे होंगे।

अब बेसन में थोड़ा थोड़ा करके पानी मिलाएं और बेसन को अच्छी तरह हाथों से गुंदे। बेसन के डोह को थोड़ा सख्त बनकर तैयार करना है। जब बेसन का डोह तैयार हो जाए तब गुंदे बेसन के मिश्रण को 30 मिनट के लिए बाजू में रख दें ताकि परफेक्ट सेट हो सके।

तय समय बाद बड़े नींबू जितनी लोई तोड़कर हाथों पर लंबे आकार का पेड़ा बनाएं। अब इसको चिकनी जगह रखकर हथेली से आगे की ओर खींचे। 1 फुट लंबी पट्टी बन जाए तब चाकू से पट्टी को निकाल दे। (ढोकला बनाने का आसान तरीका)

अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तब बेसन की पट्टी तेल में डालकर तले। एक और से पट्टी अच्छी तरह फ्राई हो जाए तब दूसरी ओर से पलटा कर फ्राई कर ले। ठीक इसी तरह बाकी मिश्रण से पट्टियां बनाकर तेल में फ्राई करें।

फाफड़ा बनकर तैयार है, इसके साथ जलेबी खाने के लिए रसीली जलेबी बनानी होंगी। रसीली और कुरकुरी जलेबी बनाने की विधि हमने यहां बताई है। आप घर पर जलेबी बनाने की विधि यहां से पढ़ सकते हैं। (ये है रसीली जलेबी बनाने की विधि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *