अंडा पराठा बनाने का तरीका – Egg Paratha Recipe In Hindi

पराठा खाना किसे पसंद नहीं होता जिन लोगों को पराठे पसंद होते हैं वह नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं। आज हम अंडा पराठा बनाने वाले हैं। यह वाला पराठा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोस्टिक पराठा है। अंडा पराठा 5 मिनट में आसानी से बना कर परोस सकते हैं।

अगर आप कम समय में सुबह के नाश्ते के लिए कुछ बनाना चाहती है तो अंडा पराठा को बहुत ही आसानी से बना कर तैयार कर सकती है। अंडे के पराठे को छोटे बच्चों से लेकर घर के बड़े सदस्य भी मना नहीं करेंगे। तो चलिए देर ना करते हुए egg paratha recipe in hindi में तैयार करते हैं।

आवश्यक सामग्री

अंडे – 4
गेहूं का आटा 1 कटोरी
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया थोड़ा सा
स्वादानुसार नमक
तेल 2 चम्मच

तरीका

अंडे का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक डालकर स्मूथ गुंदले, जैसा रोटी का आटा गुंदते हैं उसी तरह आटा गूंदकर तैयार कर ले और बाजू में रख दें। अब एक कटोरे में अंडे फोड़ कर डाले और इसमें नमक, बारीक कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब आटे से लोई तोड़कर गोल आकार की रोटी बेले। अब मध्यम आंच पर तवा गर्म करें और गर्म तवे पर रोटी डालकर दोनों ओर से अच्छी तरह सेकले। जब रोटी के दोनों और हल्के लाल रंग के दाग आ जाए तब रोटी के ऊपर चम्मच से अंडे का मिश्रण डालकर रोटी के चारों ओर फैला दें। (पनीर पराठा बनाने की विधि)

20-25 सेकंड बाद रोटी को चिमटे या चम्मच से पलटदे और 1 मिनट मीडियम आंच पर सेके। 1 मिनट बाद रोटी पर अंडे की लेयर सेट हो चुकी है और अंडा अच्छी तरह पढ़ चुका है। अब इसे प्लेट में निकाल दे, ठीक इसी तरह बाकी मिश्रण से अंडे के पराठे तैयार कर ले। (गोभी के स्वादिस्ट पराठे)

अंडा पराठा बनकर तैयार है परोसने के लिए। इसे नाश्ते में गरमागरम परोसें या बच्चों के स्कूल टिफिन या ऑफिस लंच बॉक्स पर बांध सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *