अंडा पकोड़ा बनाने का सटीक तरीका – Egg Pakora Recipe In Hindi
अंडे से बहुत सारी रेसिपी बनाई जाती है जैसे अंडा भुर्जी, आमलेट, अंडा कोरमा इत्यादि। लेकिन आज हम अंडा पकोड़ा बनाने की बात कर रहे हैं। यह पकौड़ा खाने में स्वादिष्ट होने से भारत के कई राज्यों में इसे खूब पसंद किया जाता है। यदि आपने इसे आज तक नहीं खाया है तो आज ही इसे बनाकर स्वाद का मजा चखे।
अंडा पकोड़ा बनाना बहुत आसान है और बनाने के लिए समय भी ज्यादा नहीं लगता। यदि आप कुछ तला भुना स्नैक्स बनाने की सोच रहे हो तो नए में अंडे का पकोड़ा बनाए। तो देर किस बात की आज ही Egg pakora recipe in hindi में बनाकर तैयार करते हैं। आप ध्यान से इसे पूरा पढ़े तभी स्वादिष्ट और क्रिस्पी पकौड़ा तैयार कर सकती है।
आवश्यक सामग्री
अंडे 5-6 (उबले हुए)
बेसन 100 ग्राम
हरी मिर्च 2 (बारीक कटी हुई)
अजवाइन 1 छोटी चम्मच
मिर्च पाउडर 1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
तेल 500 ग्राम
स्वाद अनुसार नमक
विधि
Egg pakora बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को अच्छी तरह उबालें। फिर छिलका निकाल कर दो भागों में काट लें। अब एक कटोरे में बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिक्स कर ले। अब पानी डालकर स्मूथ बेटर बनाले ताकि कोई गांठ बाकी ना रहे।
अब एक फ्राइंग पैन में तेल डालकर गर्म होने रखें। तेल गर्म हो जाए तब आंच धीमी करें और फिर आधे अंडे को बेटर में डुबोए और तेल में छोड़े। अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा कलर आने तक मीडियम आंच पर तले। जब सुनहरे रंग के पकोड़े हो जाए तब प्लेट में निकाल ले। (चिकन के पकोड़े कैसे बनाये)
ठीक इसी तरह बचे हुए अंडे और बेटर से सभी पकौड़े तैयार कर ले और प्लेट में रखते जाए। तैयार है अंडा पकोड़ा परोसने के लिए। इसे आप टोमेटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमा गरम परोसें। (पकोड़े के साथ बनाए यह चटनी)