केक बनाने की विधि – Cake Banane Ki Recipe

जन्मदिन के खास अवसर पर केक जरूर काटा जाता है। यदि केक ना काटा जाए तो पार्टी का मजा अधूरा रह जाता है। आज हम केक बनाने की विधि बता रहे हैं। आप जब भी केक काटते हो तो हलवाई की दुकान से खरीद लाते होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आसानी से हम केक घर पर भी बना सकते हैं। बस इसे बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन एक बार बना लिया तो बार-बार बना लोगे।

यह केक बनाने की विधि को जानकर आप हर बार केक घर पर ही बनाना पसंद करोगे। इसे अपने हाथों से बनाकर परोसा जाए तो बच्चों से लेकर घर के बड़े सदस्य भी खाने के लिए मना नहीं करेंगे। खासतौर पर बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं जब कुछ इस तरह के नए नए पकवान बनाए जाए।

तो चलिए देर ना करते हुए cake banane ki recipe आसान तरीके से जान लेते हैं। आप ध्यान से इसे पढ़े तभी आप नरम मुलायम केक को घर पर बना पाएंगे। इस तरीके को जानने के बाद आप किसी से केक बनाने का तरीका नहीं पूछेंगे। Cake recipe in hindi में बनाने के लिए लगने वाली सामग्री और विधि नीचे बताई गई है। सामग्री आसानी से मार्केट में मिल सकती है।

आवश्यक सामग्री

मैदा 1 कप
चीनी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
कोको पाउडर 2 चम्मच
मक्खन 1 बड़ा चम्मच
तेल 2 चम्मच
दूध 2 कप
बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा 1 छोटी चम्मच
वनीला एसेंस 1 छोटी चम्मच
नमक 2 बड़ी कटोरी

केक बनाने की विधि

केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छलनी से छान कर डालें। अब दूसरे बड़े कटोरे में मक्खन, चीनी पाउडर, 1 चम्मच तेल, वनीला एसेंस और 2 कप दूध डालकर अच्छी तरह फेंटलें ताकि कोई गांठ बाकी ना रहे और दूध का मिश्रण स्मूथ तैयार हो जाए।

अब दूध वाले मिश्रण में थोड़ा थोड़ा करते हुए मैदा वाला मिश्रण मिलाए और अच्छी तरह फेटते रहे। यदि मिश्रण थोड़ा सख्त रहता है तो आप इसमें थोड़ा दूध मिला सकते हैं। 4-5 मिनट फेटने के बाद मिश्रण अच्छी तरह स्मूथ हो जाएगा। केक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।

अब केक बनाने के लिए गंज या बर्तन ले और तेल लगाकर ग्रीस कर ले ताकि केक बर्तन को चिपके नहीं और बर्तन के तले में पेपर बिछा दे। अब इस बर्तन में मिश्रण को डाल दें और बर्तन को धीरे-धीरे हिलाते रहे ताकि मिश्रण सभी कोने तक सेट हो जाए। अब एक कुकर या सब्जी बनाने वाली कढ़ाई में नमक डालकर चारों और अच्छी तरह नमक फैला दें। अब नमक पर स्टैंड या कटोरी रख दे। (कलाकंद बनाने का तरीका)

अब नमक को तेज आंच पर 10 मिनट गरम करें। 10 मिनट बाद नमक गरम हो चुका है तब सावधानी से मिश्रण वाला गंज स्टैंड पर रख दे और कढ़ाई को ढक दें। अब 30-40 मिनट मीडियम आंच पर पकने दें। तय समय बाद कढ़ाई खोलकर केक को चेक कर ले। अब 6-7 घंटे ठंडा होने दें फिर इसे परोस सकते हैं। तैयार हो चुका है केक खाने के लिए, आप चाहे तो इसे सजा सकते हैं। (Dairy milk जैसे चॉकलेट घर पर कैसे बनाये)

सुझाव

मैदे में बाकी सामग्री मिलाते समय सभी चीजों को छलनी से अच्छी तरह छान लेना है ताकि मिश्रण स्मूथ बन सके। जब मैदा में दूध और बाकी सामग्री मिला रहे हो तब इसे 4-5 मिनट के लिए अच्छी तरह से फेटना है। जितना अच्छा फेटोगे केक उतना ही सॉफ्ट बनेगा। यदि इसे कुकर में बनाते हो तो रबर और सिटी निकाल दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *