फालूदा बनाने का तरीका – Falooda Recipe In Hindi

गर्मियों के दिनों आइसक्रीम और शरबत मिल जाए तो गर्मियों के दिनों का मज़ा पूरा हो जाता है। लेकिन इन दिनों में कुछ लोग फालूदा पीना बहुत पसंद करते हैं। फालूदे का स्वाद बहुत ही गजब का होता है और इसे पीने से मन खुश हो जाता है। यदि आपने पहले कभी फालूदा पिया है तो आपको इसका स्वाद अच्छी तरह पता होगा और पसंद भी।

हमने पहले भी कई तरह के शरबत और जूस बनाने का तरीका बताया है। आज हम फालूदा बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे आप एक बार बनाकर पिए यकीन मानिए बार-बार इसे पीने का मन करेगा। तो चलिए देर ना करते हुए falooda recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है बस बाजार से फालूदा खरीद लाना है, बाकी सामग्री किचन में आसानी से मौजूद होती है।

आवश्यक सामग्री

फालूदा 2 चम्मच
दूध आधा लीटर
चीनी 2 बड़े चम्मच
रूह अफ़ज़ा 1 चम्मच
आइसक्रीम 1
बादाम 4-5 (कटे हुए)
पिस्ता 4-5 (कटा हुआ)
किशमिश 1 चम्मच

तरीका

फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी पानी में फालूदा बीज को आधा घंटा भिगोने रख दें। अब एक कड़ाही में दूध और चीनी डालकर 5-10 मिनट मीडियम आंच पर उबाले। दूध उबल जाए तब गैस बंद कर दे और 10 मिनट ठंडा होने दें। फिर फ्रीज में आधे घंटे के लिए रख दें ताकि दूध ठंडा हो जाए। (मन को ठंडा करदेगा ये तरबूज़ का शरबत)

अब एक गिलास में भिगोया हुआ एक चम्मच फालूदा डालें। फिर एक चम्मच दूध और ऊपर से आइसक्रीम डाले। अब कटे हुए बादाम, पिस्ता और किशमिश डाल दे। अब इसके ऊपर रूह अफजा फैलाते हुए डालकर फालूदा को सजाएं और परिवार में परोसे। (कैरी का पना से धुप की लू मिटाए)

सुझाव

हमने फालूदा को सिंपल तरीके से बनाया है। आप चाहे तो फालूदा सेवई, गुलाब शरबत भी मिला सकते हैं। फालूदे के बीज बाजार में आसानी से मिल जाते है, यदि ना मिल रहे हो तो यहां से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
Buy Online Falooda
Buy Online Rooh Afza
Best Glass For Falooda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *