आइसक्रीम बनाने की विधि ये है – Ice cream recipe in Hindi
आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता, खासतौर पर बच्चे आइसक्रीम को बहुत पसंद करते हैं। बच्चे जब ज़िद करें या रोना शुरू करें तब उन्हें आइसक्रीम परोसी जाए तो बच्चे रोना बंद कर देते हैं और उनका मन तुरंत खुश हो जाता है। बच्चों के अलावा कपल और कम उम्र वाले लोग भी इसे खूब पसंद करते हैं और होटल या रेस्टोरेंट में बैठकर आइसक्रीम को खाना पसंद करते हैं।
जब आइसक्रीम को घर पर बनाने की बात आती है तो अच्छे-अच्छे इसे बनाने से मुंह मोड़ लेते हैं। शायद उन्हें लगता है कि आइसक्रीम को बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज हम आइसक्रीम बनाने की विधि बता रहे हैं। बताई गई विधि के अनुसार इसे बनाओगे तो बहुत ही आसान है और बहुत कम सामग्री में बनाकर तैयार कर सकते हैं। (बच्चो के लिए घर पर चॉकलेट तैयार करे)
तो आइए ice cream recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। बस आपको फुल क्रीम और मीठा कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत पड़ेगी। अब आप इसे एक बार घर पर बना लूंगी तो बच्चों के लिए दोबारा आइसक्रीम बनाने के लिए डरूंगी नहीं। यह जितनी खाने में बढ़िया होती है उतना ही इसे बनाना आसान है।
आवश्यक सामग्री
ठंडी मलाई 500 gram
मीठा कंडेंस्ड मिल्क 1 कटोरी
वनीला एसेंस 1 छोटी चम्मच
आइसक्रीम बनाने की विधि
Ice cream बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में क्रीम डालें और क्रीम को Hand mixer beater से मिला ले। क्रीम को 5 मिनट अच्छी तरह से mixer beater की मदद से चलाते रहना है जब तक की क्रीम गाढ़ी ना हो जाए और आकार में डबल ना हो जाए। जब आकार में क्रीम डबल हो जाए तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें फिर इसमें वनीला एसेंस एक चम्मच डालकर फिर से इसे चम्मच से अच्छी तरह मिला लेना है। अब इस बाउल को 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें ताकि आइसक्रीम थोड़ी गाढ़ी हो सके। 2 घंटे बाद बाउल को फ्रीजर से बाहर निकाले। आइसक्रीम गाढ़ी और थोड़ी सख्त हो चुकी है।
अब आइसक्रीम को बाउल से निकालकर कंटेनर में डाले और चारों ओर से बराबर जमा दे। अब कंटेनर को 5 घंटे के लिए फ्रीजर में रखदे। तय समय बाद कंटेनर को बाहर निकालें और Ice Cream Scoop की मदद से आइसक्रीम को निकालकर कटोरी में डाले।
आइसक्रीम तैयार हो चुकी है खाने के लिए। इसे कटोरी में निकाल कर घर के बड़े सदस्यों और बच्चों को परोसे।