पालक पराठा बनाने का आसान तरीका – Palak Paratha Recipe In Hindi

पराठे तो आपने बहुत खाए होंगे आज स्वादिष्ट पालक पराठा बनाकर खाए। यह खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी है। खासतौर पर बच्चों को यह पराठा जरुर पसंद आएगा। अगर आप बच्चों के लिए पालक पराठा हर रोज बनाकर खिलाएं तो बच्चों को यह परांठे खाने की आदत पड़ जाएंगी।

हमने पहले भी कई तरह के पराठे बनाने का तरीका बताया है। आज आप बताए गए तरीके से पालक के पराठे बना सकती है। इसे बनाने में नाही ज्यादा सामग्री चाहिए और नाही ज्यादा समय की जरूरत है। बस कुछ समय में पराठे तैयार है खाने के लिए। तो चलिए देर ना करते हुए palak paratha recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं।

आवश्यक सामग्री

पालक 200 ग्राम
हरी मिर्च 2
गेहूं का आटा 1 कटोरी
लहसुन की 8-10 कली
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
तेल 1 चम्मच
स्वादानुसार नमक

तरीका

सबसे पहले पालक को काट ले फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। अब एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तब पालक डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट पकाएं। तय समय बाद पालक नरम हो चुकी है तब गैस बंद कर दे और पालक को ठंडा होने दें। (10 मिनट में तैयार करे पालक के पकोड़े)

अब पालक को मिक्सर जार में डाले और साथ ही लहसुन और हरी मिर्च डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब एक बाउल में आटा डालें और आटे में नमक, थोड़ा सा तेल, धनिया और जीरा पाउडर और पलक का पेस्ट डालकर स्मूथ गुंदले। (पानी जरूरत से ज्यादा ना मिलाए)

अब आटा गूंद कर तैयार है फिर आटे पर गिला कपड़ा ढकदे और 10 मिनट बाजू में रखदे। अब गैस पर नॉन स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। नॉन स्टिक पैन में पराठा चिपकता नहीं है इसलिए नॉन स्टिक पैन का ही इस्तेमाल करें। अब आटे की लोई तोड़कर पराठा जैसा आकार में बेले और तवे पर डाल दें। (मेथी के पराठे बनाने की आसान विधि)

अब एक ओर से सेखने के बाद दूसरी ओर से पराठे को पलट दे। अब दोनों ओर से तेल लगा कर सेके और जब दोनों ओर से लाल रंग के दाग आ जाए तब पराठा बन चुका है। ठीक इसी तरह सभी पराठे बना कर तैयार करले और पालक पराठा को अचार और सलाद के साथ सर्व करें।
Best Nonstick Pan For Paratha at Minimum Prize

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *