पाव भाजी बनाने की विधि ये है – Pav Bhaji Recipe In Hindi
पाव भाजी महाराष्ट्र राज्य की फेमस स्ट्रीट फूड है और इसे मुंबई शहर के लोग खूब पसंद करते हैं। इसका स्वाद चटपटा और स्पाइसी होने की वजह से ना केवल महाराष्ट्र राज्य में बल्कि भारत के कई राज्य में शौक से खाई जाती है। जब इसे घर पर बनाने की बात आती है तो अच्छे-अच्छे इसे बनाने से इनकार कर देते हैं और बाजार की पाव भाजी खाना पसंद करते हैं।
आज हम बाजार जैसी पाव भाजी बनाने की विधि बता रहे हैं। बताई गई विधि से बनाओगे तो बाजार जैसी पाव भाजी तो बनेगी ही साथ ही परिवार के साथ खाने का आनंद भी ले सकते हैं। pav bhaji recipe in hindi को छोटे बच्चों से लेकर बड़े सदस्य भी शौक से खाते हैं और पसंद भी करते हैं। सर्दियों के मौसम में सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है। वैसे तो आप इसे किसी भी मौसम में बना सकते हैं। (घर पर पानी पुरी बनाने का ये है आसान तरीका)
तो आइए pav bhaji recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप ध्यान से पाव भाजी बनाने की विधि को पढ़े और बताई गई विधि के अनुसार सभी सामग्री को बाजू में तैयार रखें। अब आपको सिर्फ कुछ ही मिनटों में पाव भाजी खाने के लिए तैयार मिल सकती है। पाव भाजी को बनाना बहुत ही आसान है और बस आपको बताई गई स्टेप को ध्यान से पढ़ना है।
आवश्यक सामग्री
आलू 2 (टुकड़ों में काट लें)
गाजर 1 (कटी हुई)
बीट रूट 1(कटा हुआ)
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
बटाने 1 कटोरी
टमाटर 2 (कटे हुए)
जीरा 1 चम्मच
पाव भाजी मसाला 1 चम्मच
प्याज 1 (कटी हुई)
1 नींबू का रस
शिमला मिर्च 1 (कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
लाल रंग थोड़ा सा
स्वादानुसार नमक
तेल 1 बड़ा चम्मच
मक्खन 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया थोड़ा सा
विधि
पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को तैयार रखें। जैसे सब्जियों को पानी से धोले फिर टुकड़ों में काट लें। अब आलू को भी छिलका निकाल कर मीडियम टुकड़ों में काट लें। अब एक कुकर में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। अब इसमें जीरा डालकर चटकने तक भूनें। अब इसमें पाव भाजी मसाला और कटे हुए टमाटर डालकर मिला दें और 1 मिनट के लिए भूनें। (बिना इमली के सांभर कैसे बनाये)
अब इसमें आलू, बटाने, गाजर और बीटरूट डालकर चम्मच से मिलाते हुए 1 मिनट भुने। 1 मिनट बाद इसमें 2 गिलास पानी डालकर मिला दें और कुकर का ढक्कन लगाकर 3 सीटी आने तक सब्जियों को उबालें। जब तक सब्जियां पक रही है तब तक दूसरे चूल्हे पर तड़का लगाने की तैयारी शुरू कर दे। तड़का लगाने के लिए पैन में 1 चम्मच मक्खन डालकर गरम करें।
मक्खन गरम हो जाए तब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें। अब इसमें एक कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज डालकर 2 मिनट फुल आंच पर भुने। 2 मिनट बाद नमक, मिर्च पाउडर, रंग, 1 चम्मच पाव भाजी मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिलाते हुए 1 मिनट पकाएं। अब इसमें एक गिलास पानी डालकर मिला दें।
अब कुकर को खोलें, सब्जियां अच्छी तरह पक चुकी है तब तड़के वाली पैन में उबली हुई सब्जिया डाल दें और इन सभी चीजों को चम्मच से मिलाकर 5 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें। 5 मिनट बाद सभी सब्जियां और मसाले आपस में अच्छी तरह मिल चुके है और कलर भी बढ़िया आ चुका है। अब Potato Masher Tools की मदद से सब्जियों को मैश करते रहे और गैस की आंच मध्यम रहने दे।
जब अच्छी तरह सब्जिया मैश हो जाए तब गैस बंद कर दे। Pav bhaji recipe in hindi तैयार हो चुकी है। अब एक गरम तवा के ऊपर बटर और पाव को गर्म करें और भाजी के साथ सर्व करें। पावभाजी खाते समय साथ में बारीक कटी हुई प्याज और कटा हुआ नींबू रखना ना भूलें। इसे गरमा-गरम परिवार वालों के साथ सर्व करे। (ये है समोसा बनाने की आसान विधि)