10 मिनट में फूले फूले भटूरे बनाने की विधि – Bhature Recipe In Hindi

स्वादिष्ट और तली भुनी रेसिपी खाने की शौकीन भटूरे से अनजान नहीं है। यह रेसिपी उत्तर भारत की बहुत ही मशहूर रेसिपी है। भटूरे को छोले के साथ खाया जाता है और यह रेसिपी घर पर भी बनाई जाती है और ढाबे या रेस्टोरेंट में भी उपलब्ध होती है। भटूरे को बनाना बहुत आसान है अगर इसे बनाने की सही विधि पता हो तो कोई भी आसानी से बना लेगा।

आज हम सिर्फ कुछ ही मिनटों में भटूरे बनाने की विधि बता रहे हैं। यह रेसिपी छोले भटूरे के नाम से फेमस है। इसे भारत के पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कई सारे राज्यों में शौक से खाई जाती है। इसका नाम मशहूर होने के कारण पाकिस्तान में भी यह बनाई जाती है। भटूरे को छोले या फिर खीर के साथ भी खाया जाता है।

भटूरे बनाने के लिए मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा का उपयोग किया जाता है ताकि फूले फूले भटूरे बन सके। वही पूरी बनाने के लिए गेहूं का आटे का उपयोग होता है, यही अंतर है भटूरे और पूरी में। (पानी पूरी बनाने का सबसे आसान तरीका)

तो चलिए आज हम Bhature recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप ध्यान से बताई गई भटूरे बनाने की विधि को फॉलो करें और इसे खीर या छोले के साथ गरमा गरम परिवार वालों में परोसे। यकीन मानिए, छोले भटूरे खा के परिवार वाले उंगलिया चाटते रह जाएंगे। इसे आप किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

मैदा 1 कटोरी
सूजी आधा छोटी कटोरी
दही 1 कप
बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
तेल 1 लीटर

भटूरे बनाने की विधि

भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और सूजी को एक बाउल में छलनी की मदद से छान लें। अब छना हुआ मैदा और सूजी में बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह हाथों से मिक्स कर ले। अब आवश्यकता अनुसार थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डाले और नरम आटा गूंदले।

आटा ज्यादा नरम या ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए। जब आटा गूंद जाए तब इसे 2 घंटे के लिए बाजू में रख दें ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए और थोड़ा फुल सके। 2 घंटे बाद आटे पर एक बड़ा चम्मच तेल डालकर फिर से थोड़ा गूंद ले। अब रोटी के आटे जितनी लोई तोडले और हाथों पर गोल पेड़ा बना ले।

अब लोई पर थोड़ा तेल लगाएं और रोटी जितनी आकार में बेले। सभी भटूरे को इसी तरह बेलकर तैयार कर ले और प्लेट में रख दें। अब कढ़ाई में 1 लीटर तेल डालकर फुल आंच पर गरम करें। जब तेल में से धुआं उठना शुरू हो जाए तब आंच को मध्यम करें। अब सावधानी से एक रोटी उठाकर तेल में डाले।

तेल में डालते ही भटूरे फूलना शुरू हो जाएंगे। भटूरे के ऊपर गर्म तेल चम्मच से डालते रहे। भटूरे को दोनों ओर से ब्राउन रंग का होने तक फ्राई करें। अब इसे प्लेट में निकाल दे। ठीक इसी तरह बची हुई सभी रोटियों से फूले फूले भटूरे बनाकर तैयार कर ले। तैयार हो चुके हैं भटूरे सर्व करने के लिए। इसे छोले या फिर खीर के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते हैं. (छोले बनाने की ये है सबसे आसान विधि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *