Quinoa Full Information In Hindi – क्विनोआ की पूरी जानकारी

क्विनोआ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। क्विनोआ क्या है (Quinoa meaning in hindi) और उसकी पूरी जानकारी हम इस पोस्ट में दे रहे हैं। काफी लोग इसके बारे में जानते हैं और काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। पहले तो क्विनोआ के बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन कुछ समय पहले से ही भारत और विदेशों में लोग इसके बारे में जानने के इच्छुक है।

क्विनोआ खाने की इच्छा भारत के लोगों में बढ़ती ही जा रही है। वहीं कुछ लोग इससे अनजान भी है। आज के समय में क्विनोआ आसानी से दुकान या ग्रॉसरी स्टोर पर नहीं मिल पाता। लेकिन फिर भी भारत में क्विनोआ का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। तो आज हम विस्तार से क्विनोआ की पूरी जानकारी (Quinoa full information in hindi) हिंदी में दे रहे हैं।

क्विनोआ क्या है (Quinoa meaning in hindi)

गेहूं, चावल, ज्वार की तरह ही क्विनोआ भी अनाज ही है। यह आकार में ज्वार जैसा गोल और रंग में गेहुआ, लाल, बैगनी और काले रंग सहित रंगों में उपलब्ध है। क्विनोआ यह दक्षिण अमेरिका का अनाज है। यह दक्षिण अमेरिका से भारत आया है। अमेरिका में क्विनोआ का उपयोग केक बनाने में किया जाता है। वहीं अब अमेरिका के अलावा भारत में भी क्विनोआ की खेती की जा रही है।

क्विनोआ के फायदे (Benefits of Quinoa in hindi)

क्विनोआ (Quinoa in hindi) में अधिक पोषक तत्व पाए जाने के कारण ही यह भारत और दुनिया के कई देशों में प्रसिद्ध होता जा रहा है। इसी कारण लोग भी इसकी जानकारी लेने के इच्छुक है। क्विनोआ में 9 प्रकार के अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा भी क्विनोआ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन बी इत्यादि। (जानिए अमूल दूध कैसे बनता है, पूरी जानकारी)

जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं, वह लोग क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल करने से वजन कम कर सकते है। इसमें ग्लूटेन नाही होता है, क्विनोआ ग्लूटेन फ्री है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, उन लोगों के लिए क्विनोआ एक अच्छा विकल्प है। क्विनोआ में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है और हड्डियां मजबूत होती है। अन्य कई फायदे हैं क्विनोआ को डाइट में शामिल करने से.

क्विनोआ के नुकसान (Side effect of quinoa in hindi)

इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार क्विनोआ के ज्यादा कुछ नुकसान नहीं है लेकिन इसका सेवन गलत तरीके से किया जाए या आवश्यकता से अधिक किया जाए तो विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं क्विनोआ में ऑक्सेलिक एसिड की मात्रा पाई जाती है इसलिए गुर्दे की पथरी वाले मरीजों को नुकसान पहुंच सकता है। (जानिए केक बनाने की सबसे आसान विधि)

क्विनोआ का अधिक सेवन से अपच की समस्या भी हो सकती है। वहीं इसका गलत उपयोग करने से उल्टी या पेट में दर्द भी हो सकता है। क्विनोआ को अपने डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हम आशा करते हैं कि क्विनोआ (Quinoa in hindi) की जानकारी इन हिंदी में लेने के बाद आप फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ गए होंगे। (शहद खाने के चमत्कारी फायदे)

क्विनोआ कहां से खरीदें

भारत के कई छोटे-बड़े शहरों में क्विनोआ आसानी से ग्रॉसरी स्टोर या किराना दुकान पर नहीं मिल पाता। वहीं अगर आपको क्विनोआ खरीदना है तो आप मॉल या फिर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। हम नीचे लिंक दे रहे हैं। यदि आप ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो लिंक के जरिए खरीद सकते हैं. Buy Now Quinoa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *