मछली बनाने का तरीका | मछली पकाने का तरीका

मछली खाना करोड़ों लोगों की पसंद है। भारत के कई राज्यों में मछली को खूब पसंद किया जाता है। आज हम मछली बनाने का तरीका बता रहे हैं। जितना अच्छा बनाने का तरीका होगा मछली उतनी ही स्वादिष्ट और खुशबूदार बनेगी। हमने पहले भी मछली की कई सारी रेसिपी बताई है। बताई गई विधि से आप भी बना सकते हैं और 20 मिनट में रेसिपी तैयार है सर्व करने के लिए।

मछली पकाने का तरीका बहुत आसान है। वैसे तो भारत के कई राज्यों में मछली बनाने का तरीका अलग अलग है। लेकिन जो भी तरीका हो, बस खाने में स्वादिष्ट होनी चाहिए। इसे बनाना बहुत ही आसान है और बनाने के लिए सामग्री ज्यादा नहीं लगती। जो भी सामग्री चाहिए, नीचे बताई गई है और हमारे किचन में आसानी से मौजूद होती है। बस आप मछली को अच्छी तरह पानी से धो ले और फटाफट बनाकर तैयार करें।

तो चलिए देर ना करते हुए मछली पकाने का तरीका (Machli banane ka tarika) पता करते हैं। जब भी आपका मन करे मछली बनाने का या फिर वीकेंड का दिन हो उस समय आप मछली बनाकर पूरे परिवार को खिला सकती है। वैसे फिश खाने के कई सारे फायदे है लेकिन हम इसे पकाने का तरीका बता रहे हैं। आप ध्यान से रेसिपी को पूरा पढ़ें। (मछली खाने के चमत्कारी फायदे)

आवश्यक सामग्री

मछली 500 ग्राम
अदरक 1 इंच
लहसुन की कली 8-10
1 प्याज़ कटी हुई
2 टमाटर की प्यूरी
हरी मिर्च 2
तेजपत्ता 1
दालचीनी 2 टुकड़े
स्टार फूल 1
लवंग 6-7
इलायची 4-5
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच
1 नींबू का रस
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला 1 चम्मच
हरा धनिया थोड़ा सा
तेल 4 बड़े चम्मच
स्वाद अनुसार नमक

तरीका

सबसे पहले मछली के पीसेस को 3 बार पानी से धो ले, फिर कटोरे में डालें। अब मछली के पीसेस पर नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें। अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। गरम तेल में मछली के पीसेस रख दे और दोनों तरफ से अच्छी तरह दाग आने तक पकालें, फिर मछली को प्लेट में निकाल दे।

अब मिक्सर जार में अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अब 2 टमाटर की प्यूरी भी तैयार कर ले और अलग-अलग रख दे। अब पैन में 2 चम्मच तेल डालें और तेल जब गर्म हो जाए तब दालचीनी, लॉन्ग, तेजपत्ता, इलायची और स्टार फुल डालकर 30 सेकंड के लिए भूनें। (मछली का कोरमा कैसे बनाये)

अब तैयार किया अदरक लहसुन प्याज़ वाला पेस्ट डालकर 2 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं। 2 मिनट बाद टमाटर प्यूरी, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर चम्मच से मिला दे। अब मध्यम आंच पर 3-4 मिनट पकाना है। जब मसालों से तेल अलग हो जाए तब ग्रेवी के लिए एक गिलास पानी डाले और मिला दे।

अब पैन का ढक्कन बंद कर दे और 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। अब ढक्कन हटाए और मछली के पीसेस को डाल दे। अब ढक्कन बंद कर दे और धीमी आंच पर 5 मिनट पकने दें। तय समय बाद गैस बंद कर दे, तैयार हो चुकी है मछली करी सर्व करने के लिए। ऊपर से हरा धनिया और गरम मसाला डालकर मिला दें और गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसें। (फिश फ्राई बनाने का आसान तरीका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *